फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane payment of 3610 crores made in four years: Rana

चार वर्ष में कराया 3610 करोड़ का गन्ना भुगतान : राणा

Mon, 22 Mar 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane payment of 3610 crores made in four years: Rana
थानाभवन। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर मिशन कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में पीएम स्ट्रीट्स वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजनाओं के अंतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने ने कहा कि 2012-13 से 2017 तक चार वर्षों में पूर्व की सरकार ने मात्र 1854 करोड़ का गन्ना भुगतान किया, जबकि योगी सरकार के चार वर्षों में 3610 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में भी सरकार ने गन्ना किसानों के बारे में सोचा और मिलों को बंद नहीं होने दिया। पहले गन्ना समितियों पर खूब धरना प्रदर्शन होते थे, लेकिन अब भीड़ नजर नहीं आती। पर्चियां सीधे मोबाइल पर ही पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पहले घर से बेटी बाहर जाती थी तो मां रोटी छोड़ देती थी। सोचती थी कि बस बेटी सही सलामत घर वापस लौट आए। आज छेड़छाड़ का मुद्दा लोग भूल गए हैं। अब दिन हो या रात लोग बिना खौफ के अपने गंतव्य को जाते हैं। उन्होंने जनधन खातों का जिक्र करते हुए कहाकि लॉकडाउन जैसी परिस्थिति में इन खातों में पैसा भेजकर गरीब को सहायता दी गई। 50 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। उन्होंने कहा कि गांव गंदेवड़ा एक दार्शनिक स्थल बन गया है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। इस अवसर पर एडीएम अरविंद सिंह, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एसडीएम संदीप कुमार, बीडीओ पंकज कुमार, ईओ मेघा गुप्ता, ईओ जलालाबाद विजय आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed