फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane Minister settled the dispute of workers

गन्ना मंत्री ने निपटाया कार्यकर्ताओं का विवाद

Wed, 06 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane Minister settled the dispute of workers
कैराना में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बोलते कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
गन्ना मंत्री ने निपटाया कार्यकर्ताओं का विवाद
विज्ञापन

शामली, कैराना। पिछले 20 दिन से पार्टी पदाधिकारियों व भाजपा जिलाध्यक्ष के बीच चले आ रहे विवाद का प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने पटाक्षेप करा दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं से दोगुनी ताकत के साथ राष्ट्र निर्माण व आने वाले चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

15 सितंबर को भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा कैराना मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंघल सहित 31 पदाधिकारियों ने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया था। इस विवाद को समाप्त करने के लिए भाजपा हाईकमान ने गन्ना मंत्री सुरेश राणा को प्रभारी बनाया गया था। मंगलवार शाम सुरेश राणा सरस्वती शिशु मंदिर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है। भाजपा में पहले देश, फिर जनता तथा फिर पार्टी तथा सबसे बाद में परिवार है। कार्यकर्ता के सम्मान की लड़ाई हम साथ मिलकर लड़ेंगे। चार माह बाद चुनाव है तथा पार्टी का हर कार्यकर्ता अपनी ताकत को और बढ़ाकर चुनाव में जी जान से जुट जाए। उन्होंने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मतभेद भुला कर कार्य करने का आह्वान किया। जिस पर वहां उपस्थित सभी 31 कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने सहमति जताई। इस अवसर पर सहारनपुर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद्म सिंह, दामोदर सैनी, संजीव जैन, शक्ति सिंघल, अवधेश मित्तल, गोविंद कश्यप, राधे कश्यप, प्रदीप राणा, अबरार अहमद, इजराइल कुरैशी, इलियास मैंबर, धन्नी कश्यप, शिव कुमार रोड, शगुन मित्तल, रोहताश सैनी, उदय सिंह रोड, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed