फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane Minister inaugurates seven roads

गन्ना मंत्री ने सात सड़कों का लोकार्पण किया

Sat, 04 Jul 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane Minister inaugurates seven roads
थानाभवन। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि लॉकडाउन लगने के बावजूद केंद्र और राज्य की सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। इन विकास कार्यों में डूडा विभाग भी अहम भूमिका निभा रहा है। शुक्रवार को कैंप कार्यालय में सड़कों के लोकार्पण कार्यक्रम में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने ये बातें कही।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गन्ना मंत्री ने कहा कि कस्बे के वार्ड नंबर सात, वार्ड आठ, वार्ड पांच, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, वार्ड नंबर सात, मोहल्ला अस्पताल कॉलोनी व वार्ड 17 में करीब एक करोड़ रूपये की लागत से सात सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। इसके बाद शुक्रवार को इन सड़कों का कैंप कार्यालय में लोकार्पण किया गया। गन्ना मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृृत्व में देश व प्रदेश दिन दोगुनी व रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। साथ ही डूडा विभाग की ओेर से भी विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाई जा रही है। टूटी सड़कों के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन इन सड़कों के बनने से लोगों ने राहत की सांस ली है। जल्द ही 50 लाख की लागत से अन्य सड़कों व अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों को नसीहत दी कि गुणवत्ता का ख्याल रखने के लिए उन्हें अपने सामने मौके पर काम कराना होगा, ताकि काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने न आ सके।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने गन्ना मंत्री से सौंपा ज्ञापन
थानाभवन। गन्ना मंत्री के कैंप कार्यालय पहुंचे कुछ युवकों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2018 आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण व शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी कुल चार चरण संपन्न कराए गए। इस दौरान 55 हजार 444 अभ्यर्थी सफल रहे थे। इस प्रक्रिया में सबसे प्रमुख यानी पांचवां चरण चिकित्सा परीक्षा का आयोजन किए बगैर ही 41 हजार 520 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया गया। इसके बाद शेष बचे 13 हजार 924 अभ्यर्थियों को बिना चिकित्सा परीक्षा आयोजित किए ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जो उनके साथ अन्याय है। बताया कि चूंकि, यह नौकरी डिफेंस से संबंधित हैै तो इसमें मेडिकल होना अति आवश्यक था। जबकि, दूसरी तरफ बिना परीक्षा के ही उन्हें बाहर निकालने से वह मानसिक तनाव है। युवकों ने मंत्री से गुहार लगाई कि जल्द ही चिकित्सा परीक्षा का आयोजन कर उनकी चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed