फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane area increased, pressure on mills will increase

बढ़ा गन्ना रकबा, मिलों पर बढ़ेगा दबाव

Fri, 24 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane area increased, pressure on mills will increase
इंद्रपाल सिंह पांचाल
विज्ञापन

शामली। इस साल जिले में नौ हजार 862 हेक्टेयर गन्ने का अधिक रकबा बढ़ गया है। इस बार भी गन्ना पेराई सत्र जून तक चली हैं। रकबा बढ़ जाने से अगले पेराई सत्र में शुगर मिलों पर दबाव और बढ़ेगा।
दो से 30 जून तक जिले में गन्ना सर्वे किया गया है। नए पेराई सत्र की तैयारी के मद्देनजर चीनी मिलों और गन्ना विभाग की संयुक्त टीमों ने जीपीएस के माध्यम से गन्ना सर्वे का कार्य पूरा किया। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक पिछले सत्र की तुलना में जिले में नौ हजार 862 हेक्टेयर गन्ने का रकबा बढ़ गया है। गन्ना विभाग के रिकार्ड के अनुसार जिले के 312 गांवों में पिछले गन्ना पेराई सत्र वर्ष 2019-20 में 69875.47 हेक्टेयर गन्ने का रकबा था। जिसमें 31613 पौधा, 38263 पेड़ी शामिल थी। इस साल वर्ष 2020-21 के पेराई सत्र के लिए 79737 हेक्टेयर गन्ने का रकबा हो गया है। पिछले साल की तुलना में इस साल नौ हजार 862 हेक्टेयर गन्ने का रकबा बढ़ा है। वर्ष 2019-20 में जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू करने के लिए शामली-थानाभवन मिल का पूजन 30- 31 अक्तूबर को हुआ था। एक नवंबर से थानाभवन, पांच नवंबर को शामली, तथा ऊन मिल सात नवंबर को शुरू हुई थी। ऊन मिल 20 मई, थानाभवन मिल 30 मई तथा शामली मिल का गत दस जून को पेराई सत्र समाप्त हुआ था। गन्ना रकबा बढ़ जाने से आगामी पेराई सीजन में शुगर मिलों पर पेराई का दबाव और बढ़ेगा।
विज्ञापन

---------------
गन्ने की खेती में कम होता है नुकसान
शामली। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह का कहना है कि इस बार ज्यादा गन्ने की बुआई हुई है। दूसरी फसलों के खराब होने से किसानों को लागत जाने का डर रहता है। गन्ने की खेती में ज्यादा नुकसान नहीं होता है। गन्ने की फसल उधार में दिए जाने के बाद भी किसानों का पैसा सुुरक्षित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
चीनी मिलों पर 757.6 करोड़ रुपये बकाया
शामली। जिले में गन्ने का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद लगभग एक माह गुुजर चुका है। पेेेेराई सत्र समाप्त के बाद सभी चीनी मिलों पर 757.6 करोड़ रुपये बकाया है। शामली मिल पर लगभग 240 करोड़ 62 लाख रुपये, ऊन मिल पर 196 करोड़ 56 लाख रुपये तथा थानाभवन मिल पर 319 करोड़ 88 लाख रुपये बकाया चल रहा है।
--------------
गन्ना पेराई सत्र सर्वेक्षण वर्ष 2020-21
गन्ना परिषद - मिल - गांव - पौधा - पेड़ी - गन्ना हेक्टेयर
शामली शामली - 65 - 8071 - 13356 - 21427
ऊन - 44 - 4523 - 4916 - 9439
थानाभवन -35 - 4231 - 4352 - 8583
- खतौली - 8-- 1012 1113- 2125
- तितावी- 33- 4332- 6258- 10590
- रमाला- 5- 978- 1151- 2129
- भैसाना- 4- 655- 702- 1357
ऊन- ऊन- 64- 5660- 5408- 11068
थानाभवन-- थानाभवन--- 50- 5895- 6219-- 12114
- ऊन-- 4- 468- 437- 905
योग परिषद- -- 54- 6363- 6656-- 13019
कुल जनपद योग-- 312- 35825- 43912- 79737
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed