फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane acreage of wool sugar mill increased in survey

सर्वे में बढ़ा ऊन चीनी मिल का गन्ना रकबा

Fri, 28 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane acreage of wool sugar mill increased in survey
शामली। 17 दिन के गन्ना सर्वे में ऊन चीनी मिल में दो फीसदी गन्ना के रकबे में पिछले साल की अपेक्षा बढ़ोतरी हुई है। जबकि थानाभवन मिल के गन्ना सर्वे में पिछले से साल की अपेक्षा इस साल गन्ने की बुवाई का औसत कम निकला है। गन्ना सर्वे 30 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

जिले की थानाभवन-ऊन चीनी मिल गन्ना सर्वे दस मई और शामली चीनी मिल 17 मई से टीमें गठित करके शुुरू कर चुकी हैं। जिले की चीनी मिलों की गन्ना सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक थानाभवन चीनी मिल कुल 21 हजार हेक्टेयर गन्ने में से दस हजार हेक्टेयर का अभी तक गन्ना सर्वे कर चुकी है। दूसरी ओर राणा समूह की ऊन चीनी मिल की ओर से 35 प्रतिशत गन्ने का सर्वे हुआ है। 24 हजार हेक्टेयर गन्ने में से अभी तक आठ हजार 390 हेक्टेयर का सर्वे हुआ है। पिछले दस दिन में शामली चीनी मिल की ओर से 19 हजार 500 हेक्टेयर कुल गन्ने के क्षेत्रफल में से 2500 हेक्टेयर यानी मात्र 15 प्रतिशत गन्ने का सर्वे हुआ है।
विज्ञापन

थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार गन्ने की अच्छी फसल हुई है, लेकिन गन्ने बुवाई कम हुई है। 20 जून तक गन्ने का सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल दो प्रतिशत गन्ने के क्षेत्रफल में बढ़ोतरी हुई है। शामली चीनी मिल के गन्ना अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक करण सिह सरोहा ने बताया कि 15 प्रतिशत गन्ने का सर्वे में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गन्ना रकबा बढ़ रहा है, या घट रहा है। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली और थानाभवन में कम गन्ने की बुआई हुई है। ऊन चीनी मिल का गन्ना रकबा बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलो का गन्ना सर्वे का आंकड़ा
अपर दोआब शुगर मिल शामली।
गन्ना सर्वे टीम 50
गांव 64
गन्ने का क्षेत्रफल 19500 हेक्टेयर
गन्ना सर्वे 2500 हेक्टेयर
प्रतिशत 10 प्रतिशत
-------------------------------------------
बजाज चीनी मिल थानाभवन
गन्ना सर्वे टीम 46
कुल गन्ना क्षेत्रफल 21 हजार हेक्टेयर
गन्ना सर्वे 10 हजार हेक्टेयर
प्रतिशत 25 प्रतिशत
------------------------------------------------
ऊन चीनी मिल
गन्ना सर्वे टीम 54
कुल क्षेत्रफल 24 हजार हेक्टेयर
गन्ना सर्वे 8 हजार 390 हेक्टेयर
मिल क्षेत्र के गांव 131 गांव
गन्ना सर्वे प्रतिशत 35 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed