फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar mills should make full payment before the start of the next crushing season: DM

अगला पेराई सत्र शुरु होने से पहले चीनी मिलें करें संपूर्ण भुगतान: डीएम

Tue, 28 Mar 2023 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sugar mills should make full payment before the start of the next crushing season: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शामली। डीएम रविंद्र सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जिले की तीनों चीनी मिलों की पेराई सत्र 2022-23 में गन्ना खरीद और गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने अगले पेराई सत्र से पूर्व किसानों का पूरा भुगतान मिल के अधिकारियों को दिए।
समीक्षा बैठक में चीनी मिल के अधिकारियों ने अभी तक किए गए भुगतान की स्थिति से अवगत कराया। बताया कि शामली चीनी मिल ने 242.37 करोड़ में से 12.60 करोड़, ऊन चीनी मिल ने 269.15 करोड में से 64.00 करोड़ और थानाभवन चीनी मिल ने 366.52 करोड़ में से 23.65 करोड का भुगतान किया है। डीएम ने कहा कि इस पेराई सत्र का भुगतान आगामी पेराई सत्र के संचालन से पूर्व कर दें। इसकी माहवार कार्ययोजना भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

बैठक में डीसीओ विजय बहादुर सिंह, चीनी मिल शामली से मिल असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट प्रदीप कुमार, महाप्रबंधक गन्ना सुशील कुमार, ऊन मिल के यूनिट हेड अवनीश कुमार, महाप्रबंधक गन्ना डॉ. कुलदीप पिलानिया, एकाउंट हेड विक्रम सिंह, थानाभवन मिल से यूनिट हेड जीवी सिंह, गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह, गन्ना समिति शामली के सचिव मुकेश कुमार राठी, ऊन गन्ना समिति के सचिव अजीत कुमार सिंह, थानाभवन गन्ना समिति के सचिव भास्कर सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed