फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar mills made cane payment of 51.74 crores in 15 days

15 दिनों में चीनी मिलों ने किया 51.74 करोड़ का गन्ना भुगतान

Wed, 21 Sep 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills made cane payment of 51.74 crores in 15 days
15 दिनों में चीनी मिलों ने किया 51.74 करोड़ का गन्ना भुगतान
विज्ञापन

शामली। जिला प्रशासन और किसानों के दबाव के बावजूद जिले की चीनी मिलों ने पिछले 15 दिनों में 51.74 करोड़ रुपये किसानों का गन्ना भुगतान दिया है। शामली मिल ने दस करोड़, ऊन मिल ने 17.50 करोड़ और थानाभवन मिल ने 24.23 करोड़ का भुगतान किया है।

गन्ने विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021-22 पेराई सत्र में थानाभवन मिल ने 254.68 करोड़, ऊन चीनी मिल ने 217.22 करोड़ और शामली मिल ने 169.85 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। अभी भी तीनों चीनी मिलों पर 509.89 करोड़ बकासा है। इस बार पेराई सत्र खत्म होने के बाद से ही बकाया गन्ना भुगतान के लिए जिला प्रशासन और किसानों की ओर चीनी मिलों पर दबाव बनाया जा रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए पेराई सत्र से पहले संपूर्ण गन्ना भुगतान कराने के निर्देश चीनी मिलों को दिए थे। अगस्त माह में डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर शामली, ऊन और थानाभवन चीनी मिलों के अफसरो को आठ घंटे तक बंधक बनाया था। 11 सितंबर को शामली चीनी मिल के संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल लाल को कलक्ट्रेट में बुलाकर गन्ना भुगतान के लिए दबाव बनाया गया। रालोद कार्यकर्ताओं ने शामली और ऊन मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन किया था। बाद में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पांच सितंबर को कलक्ट्रेट कार्यालय में बकाया गन्ना भुगतान के मुद्दे पर बेमियादी धरना शुरु कर दिया था। छह सितंबर को गठवाला खाप के किसान ने शामली चीनी मिल के गेट पर उपवास पर बैठे थे। 9 करोड़ बकाया गन्ना भुगतान का चेक लेकर गठवाला खाप के किसानों ने उपवास समाप्त किया था। दूसरी ओर, 13 सितंबर को भाकियू के दबाव में पेेराई सत्र से पूर्व जिले की चीनी मिलों ने 140 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान करने का आश्वासन मिलने पर बेमियादी धरना समाप्त कर दिया था। किसान के दबाव के बाद जिले की चीनी मिले पिछले 15 दिनों में 51.74 करोड़ किसानों का बकाया भुगतान किया है। जिनमें शामली चीनी मिल दस करोड़, ऊन चीनी मिल 17.50 करोड़, थानाभवन चीनी मिल 24.23 करोड़ का बकाया भुगतान कर पाई है।
विज्ञापन

- जिले की चीनी मिलों के बकाया भुगतान की स्थिति
मिल- कुल भुगतान-किया गया भुगतान-अवशेष भुगतान
1- शामली-374.67- 169.85-204.82 करोड़
2- ऊन- 337.00- 217.22- 119.77 करोड़
3- थानाभवन-439.99- 254.68-185.30- करोड़
कुल योग- 1151.65- -641.76- -509.89 करोड़
-----
मिलों का भुगतान प्रतिशत
शामली-45.33
ऊन- 64.46
थानाभवन- 57.88
कुल भुगतान- 55.73
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed