{"_id":"5916041b4f1c1bb7378545b2","slug":"sugar-mills-closed-city-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल हुई बंद, शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल हुई बंद, शहर जाम
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
jam
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। शुक्रवार की सुबह तकनीकी खराब के कारण शामली शुगर मिल को बंद करना पड़ा। इससे शहर में पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। मिल में गन्ना पेराई का अंतिम समय चल रहा है। इस कारण आए दिन गन्ना लदे वाहनों की संख्या रात और दिन बढ़ती जा रही है।
मिल बंद होने से शुक्रवार की सुबह 10 बजे से शहर में गन्ना वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनती चली गई। वाहन मिल रोड से मेन रोड तक आ गए। इसके बाद सड़कों पर लंबी लाइन बनती चली गई। दोपहर एक बजे जैसे ही प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी हुई तो स्कूल वाहन भी जाम में फंसते चले गए।
लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। बाइक सवारों ने गलियों से निकलना शुरू कर दिया। कई घंटो तक जाम फंसे रहने के बाद बस चालकों ने परेशान होकर स्कूल के बच्चों को उतार कर पैदल ही भेजना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जाम की स्थिति को देखते हुए छोटे बच्चों के अभिभावक भी स्कूल वाहन की तलाश कर अपने बच्चों को खुद आकर ले जाना शुरू कर दिया। शाम तक शहर में जाम की स्थिति बनी रही। मिल शुरू होने के बाद गन्ना लदे मिल परिसर में पहुंचे, तब जाकर जाम से निजात मिली।