{"_id":"58975ba74f1c1b3d63e8081e","slug":"sugar-mil-par-kisanon-ka-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊन शुगर मिल पर किसानों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊन शुगर मिल पर किसानों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन। ऊन चीनी मिल के द्वारा की जा रही अवैध गन्ना खरीद को लेकर चीनी मिल गेट पर बाहर से आने वाले गन्ने पर रोक लगाने की मांग करते हुए किसानों ने जमकर हंगामा काटा। अवैध गन्ना खरीद होने के कारण मिल गेट के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऊन चीनी मिल पर कई दिनों से हरियाणा, बड़ौत और शामली क्षेत्रों से काफी गन्ने की ट्राली मिल में आ रही है। इसके कारण मिल गेट पर गन्ने की ट्रालियों की काफी भीड़ बढ़ गयी। किसानों का आपस में ही एक दूसरे से पहले ट्रालियों को तुलवाने की होड़ लग गयी। इसमें कई किसानों के ट्रैक्टरों में भी काफी नुकसान हुआ। वहीं मिल गेट के किसानों का आरोप है कि मिल के द्वारा अवैध गन्ना खरीद की जा रही है और बाहर से आने वालों का नगद भुगतान दिया जा रहा है और मिल गेट के बाहर किसानों को इस सत्र का गन्ना भुगतान नहीं दिया जा रहा है।
इसी समस्या को लेकर मिल गेट पर काफी किसानों ने मिल में आयी बाहर से अवैध ट्रालियों को रोक दिया और तौल को बंद कर काफी समय तक हंगामा खड़ा किया। वहीं किसानों का आरोप है कि मिल अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे तथा क्षेत्र के किसानों का शोषण कर रहे है। इस संबंध में मिल के गन्ना प्रबंधक पीएन सिंह का कहना है कि उनक ी ओर से कोई नकद खरीद नहीं की जा रही है। जो किसान बाहरी क्षेत्रों से मिल में ट्रालियों को लेकर आये। वह मिल गेट के किसानों की पर्चियों पर गन्ना लेकर आये है। हंगामा में पप्पू, गीरपुर, लोकेश गागोर, अशोक, अरविंद, अंशुल, अजित, रामबीर, शौकिन्द्र, विकास, रविन्द्र मौजूद रहे।