{"_id":"679e73eab4645479d60e78cb","slug":"sudesh-was-murdered-for-opposing-love-affair-shamli-news-c-26-1-smrt1048-136252-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्रेम संबंध का विरोध करने पर की थी सुदेश की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्रेम संबंध का विरोध करने पर की थी सुदेश की हत्या
Sun, 02 Feb 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
शामली आर्दश मंडी पुलिस ने पकडे बनत निवासी सुदेश की हत्या के आरोपी । पुलिस
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत निवासी ग्रामीण सुदेश की हत्या भाभी के साथ प्रेम संबंध का विरोध करने पर की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में महिला व उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया है। पुलिस ने 15 दिन पहले मृतक का कंकाल मिलने पर नामजद पिता-पुत्र को जेल भेज दिया था। नया खुलासा होने के बाद निर्दोष पिता-पुत्र की रिहाई के लिए पुलिस की तरफ से न्यायालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
कस्बा बनत के मोहल्ला आजाद नगर निवासी 45 वर्षीय सुदेश 13 नवंबर 2024 को संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। उसके पुत्र शुभम की तरफ से 16 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद 21 नवंबर को कस्बे के बाल सिंह व उनके पुत्र रवि पर खेत पर काम करने के लिए घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई।
14 जनवरी को सहारनपुर रोड स्थित खेत के निकट खाली प्लाॅट में कंकाल मिला था। परिजनों ने उसकी पहचान सुदेश के रूप में की। पुलिस ने नामजद आरोपी पिता-पुत्र को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
जेल गए पिता-पुत्र के परिजनों ने उन्हें निर्दोष बताते हुए एसपी रामसेवक गौतम को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। एसपी ने बताया कि इस प्रकरण की जांच में एसओजी, सर्विलांस को लगाया था।
जांच में दोषी पाए गए हारुन निवासी मोहल्ला आजादनगर, रामफल निवासी माेहल्ला प्रतापनगर, बूबा निवासी मोहल्ला प्रेमनगर और गुड्डी निवासी मोहल्ला आजादनगर को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया है। एसपी का कहना है कि जेल गए पिता-पुत्र की रिहाई के लिए न्यायालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
इस तरह की गई थी हत्या : एसपी ने बताया आरोपी हारुन ने पूछताछ में बताया कि गुड्डी अपने पति की मृत्यु के बाद उसके साथ मजदूरी करने खेतों में जाती थी। उस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। गुड्डी, मृतक सुदेश के छोटे भाई ब्रह्मपाल की पत्नी है। सुदेश को हारुन का गुड्डी के घर जाना बुरा लगता था।
इसे लेकर हारुन व सुदेश की कहासुनी हुई थी। इस पर चारों आरोपियों ने सुदेश की हत्या की योजना बनाई थी। 13 नवंबर को 2024 को शराब पीने के बहाने सुदेश को संजीव के नलकूप के पास बुलाया।
वहां पर रामफल, बूबा व गुड्डी भी पहुंच गए। हारुन ने सुदेश पर फावड़े से वार कर हत्या की। इसके बाद शव को पास में खाली पड़े प्लाॅट में खड़े झाड़ में डालकर जला दिया था।