फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Success will come by working hard by setting goals: Dr. Amit

लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करने से मिलेगी सफलता: डॉ. अमित

Mon, 13 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Success will come by working hard by setting goals: Dr. Amit
शामली झिंझाना रोड पर राइफल क्लब पर योगाभ्यास करते साधक। - फोटो : SHAMLI
शामली। आजादी के अमृत महोत्सव में क्रीड़ा भारती शामली राइफल क्लब पर आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के 23वें दिन योग साधकों को दंडासन विधि की जानकारी दी और अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित शिविर में साधकों को संबोधित करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज कंडेला के प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक ने कहा कि विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध तरीके से निरंतर परिश्रम करना चाहिए, तभी सफलता प्राप्त होती है। अगर हम अपने कार्य में ऐच्छिक सफलता प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं तो इसका मतलब है कि हम उतना परिश्रम नहीं कर पाए हैं, जितना उस सफलता को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि सपने वे नहीं होते जो हम सोते हुए देखते हैं बल्कि सपने वे होते हैं जो हमें सोने नहीं देते। मनुष्य के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं होता है, बस पूरे मनोयोग से उसको पूर्ण करने के लिए लगन एवं परिश्रम से हमें उसमें लगना होता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने सूक्ष्म योगिक क्रियाओं के बाद दंडासन विधि के बारे में जानकारी दी। शिविर में सत्यपाल सिंह, हरवेंद्र सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह, दीपक गर्ग, सवा चंद, प्रमिला, रेशमा, शाहिस्ता खान, मीनाक्षी चौधरी, विनीता जागलान, अद्विका राठी, सुनीता, पार्थ वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed