{"_id":"853ce89ef32ed501601cbd046b83f936","slug":"submitted-a-memorandum-to-the-district-magistrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 26 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भारतीय युवा मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें रोहित वेमुला की मौत का विरोध करते हुए वाराणसी में कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए उनकी गिरफ्तारी को गलत बताते हुए उनकी रिहाई की मांग की।
बृहस्पतिवार को अधिवक्ता राजेश आर्यन, सुमन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी यदि कार्यकर्ताओं को शीघ्र रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बीएमपी जिलाध्यक्ष राजेश आर्यन, बाबूराम जयंत, नासिर चौधरी, राजन कुमार, विशाल, विकास गोयल, जोनी, राहुल, शुभम, रणवीरी देवी, लोकेश देवी, अजित, अश्वनी, अमित रहे।
उधर, बसपा के पूर्व विधायक के नेतृत्व में बनत के लोगों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम को ज्ञापन देकर मृतक पशुओं के हडवार में फेरबदल रोकने की मांग की। थानाभवन क्षेत्र के पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस और प्रसन्न चौधरी के नेतृत्व में लोग सुबह लोग कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
डीएम ओपी वर्मा को ज्ञापन देकर बताया कि नगर पंचायत बनत के मृतक पशुओं के हडवार के लिए मेरठ मंडल के आयुक्त तत्कालीन एचएल वर्दी ने चकबंदी विभाग से भूमि आरक्षित की थी। बनत कस्बे के हडवार के लिए कुछ लोगों ने सीओ चकबंदी व एसओसी चकबंदी के न्यायालय में वाद दायर करके मुकदमा लड़ा गया था।
बाद में कोर्ट में आरोपी हार गए थे। कुछ लोगों ने शिकायत कर लोक निर्माण विभाग का गेस्ट हाउस होने का कारण बताकर मृतक पशुओं के हडवार को हटाने व उसमें फेरबदल करने की कोशिश का आरोप लगाया है।
लोक निर्माण विभाग का डाकबंगला मृतक पशुओं के हडवार से करीब 800- 900 मीटर दूर है। इसमें फेरबदल का नागरिकों ने विरोध किया। मौके पर बनत नगर पंचायत सदस्य कुसुम, रामपाल सिंह, रहतु लाल, मधु गौतम, प्रभात, रेखा, शशि प्रभा, मंजू, उदयवीर, सहदेव, विनोद, प्रमोद, ऋषिपाल सिंह, अयाज खान, योगेंद्र, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।