फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Subject experts will prepare students for scholarship exam

छात्रवृत्ति परीक्षा की विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों की कराएंगे तैयारी

Wed, 19 Oct 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Subject experts will prepare students for scholarship exam
छात्रवृत्ति परीक्षा की विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों को कराएंगे तैयारी
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2023-24 को लेकर शासन ने विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को तैयारी कराने के निर्देश दिए हैं। यह परीक्षा छह नवंबर को होगी। जिले में इस बार परीक्षा के लिए निर्धारित 42 सीट के मुकाबले 23 गुना आवेदन फार्म भरे गए हैं। आवेदन फार्म भरने में प्रदेश में जिला तीसरे स्थान पर रहा है।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा आठ में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आवेदन फार्म ऑनलाइन भरवाए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर थी। शासन ने इस योजना में जिले को इस साल 42 सीटें निर्धारित की हैं। परीक्षा में सफल होने वाले 42 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक प्रति माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। इस साल जिले में बेसिक शिक्षा विभाग को 700 विद्यार्थियों के आवेदन पत्र भरवाने का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

जिले की नोडल अधिकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलौन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बताया कि जिले में लक्ष्य से अधिक 999 विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे गए हैं, जो आवंटित सीटों के मुकाबले 23 गुना हैं। आवेदन फार्म भरने में शामली जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा है। पहले नंबर पर पीलीभीत में 30 गुना अधिक और दूसरे नंबर रहे अमेठी जिले में 29 गुना अधिक आवेदन फार्म भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शासन ने विद्यालयों में परीक्षा की तैयारी कराने के निर्देश दिए हैं। शासन ने बीएसए और डीआईओएस को भेजे पत्र में कहा कि इस कार्य में विषय विशेषज्ञ और मनोविज्ञानशाला प्रयागराज से प्रशिक्षित शिक्षक और शिक्षिकाएं अपने-अपने जिले में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को दोनों प्रश्नपत्र सामान्य मानसिक योग्यता परीक्षण और शैक्षिक अभिरुचि परीक्षण के प्रश्नों की प्रकृति एवं उन्हें हल करना सिखाएं। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों की रोजाना कक्षाएं चलाई जाएं ताकि जिले में निर्धारित सीटों के मुकाबले विद्यार्थियों का चयन हो सके। नोडल अधिकारी उपमा शर्मा ने बताया कि विद्यालयों में छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन फार्म भरने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा की तैैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed