फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students will come to school with the written permission of parents

अभिभावकों की लिखित अनुमति से स्कूल आएंगे छात्र

Tue, 01 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Students will come to school with the written permission of parents
शामली। डीएम जसजीत कौर ने अनलॉक-4 को लेकर जिला स्तर पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 21 सितंबर से कुछ छूट दी जाएगी जबकि इससे पहले की व्यवस्था ही लागू होगी। 21 सितंबर के बाद कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र स्वेच्छा से स्कूल आ सकते हैं लेकिन इसके लिए अभिभावकों की लिखित अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि 30 सितंबर तकसभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। ऑनलाइन शिक्षा जारी रहेगी। 21 सितंबर से स्कूलों में 50 प्रतिशत स्टॉफ बुलाया जा सकता है। 21 सितंबर से कंटेनमेंट जोन से बाहर कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को बुलाया जा सकता है लेकिन उनके माता-पिता की लिखित अनुमति लेनी होगी। 21 सितंबर से ही सामाजिक, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनैतिक कार्यक्रमों एवं अन्य सामूहिक गतिविधियों को 100 लोगों के साथ शुरू करने की अनुमति होगी। विवाह में 30 तथा अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति 20 सितंबर तक जारी रहेगी। सिनेमा हॉल, तरण-ताल, मनोरंजन पार्क बंद रहेगें। उन्होंने बताया कि दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबेधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60 तथा भारतीय दंड विधान की धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार रात्रि दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक की व्यवस्था पूर्व की तरह जारी रहेगी। डीएम ने बताया कि प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को दूध की दुकानें सवेरे सात बजे से नौ बजे तक एवं मेडिकल स्टोर पूरे दिन खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed