फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students were honored.

भाषण में स्वाति और पोस्टर में मानसी अव्वल

Fri, 14 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Students were honored.
शामली के हिन्दू कन्या इन्टर कॉलिज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट देखती प्रधानाचार? - फोटो : SHAMLI
शामली। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश जिला विज्ञान क्लब की ओर से हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम में विद्यार्थी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, भाषण, स्लोगन लेखन, पोस्टर प्रदर्शनी, चार्ट मेकिंग, समाचार पत्र कटिंग प्रदर्शनी में अपने-अपने मॉडल लेकर पहुंचे। मुख्य अतिथियों ने बेहतरीन मॉडल का चयन करते हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. लक्ष्मी देवी, जिला विज्ञान क्लब जिला समन्वयक वीके गुलाटी, विषय विशेषज्ञ रोहिनी गोले व प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली गर्ग ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गाजियाबाद से आई विषय विशेषज्ञ रोहिनी गोले ने जल से दीपक जलाना, आग को खाना, सिर पर आग जलाकर चाय बनाना, हवन कुंड में घी से आग जलाना, नारियल में आग जलाना, आग से नहाना, पानी पर चलना, जीभ से त्रिशुल निकालना आदि के पीछे छुपे वैज्ञानिक तथ्यों की व्याख्या की। कार्यक्रम में मॉडल प्रदर्शनी में रॉक गोल्ड का काकुल शर्मा प्रथम, श्री सत्यनारायण के अंशिका गौतम द्वितीय व देवीउमरा कौर की सलोनी तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में राक गोल्ड की स्वाति प्रथम, हिंदू कन्या की जीनत व देवी उमरा कौर की खुशी तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में हिंदू कन्या की मानसी, देवी उमरा कौर, बनत की दीपल वर्मा द्वितीय व सलिना तृृतीय रही।
विज्ञापन

चार्ट प्रतियोगिता में आरडी सिक्का की नीशू प्रथम, सर्वोदय की रितिका द्वितीय व हिंदू कन्या की शगुन तृतीय स्थान पर रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में श्री जैन कन्या की महविश अंसारी प्रथम, देवी उमराकौर की निशी द्वितीय, हिंदू कन्या की प्राची तृतीय स्थान पर रहे। समाचार पत्र कटिंग प्रतियोगिता में सर्वोदय के अनिकेत प्रथम व राक गोल्ड की परी द्वितीय व देवी उमराकौर की मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में सुशील, रवि, सुनील कुमार, बाल किशोर, रूमा गर्ग व इंदु रानी रहे। संचालन बाल किशोर ने किया। मौके पर उपासना, मिरा संगल, गुड़िया, मनाली, प्रिती, मीनू गोयल, जनेश्वर, सिकन्र, जसवीर, हितेंद्र, आदि समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।

शामली के हिन्दू कन्या  इन्टर कॉलिज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेती छात्राएं।

शामली के हिन्दू कन्या इन्टर कॉलिज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेती छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed