शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में प्रथम तल के नवीन भवन का लोकार्पण, कालेज की पत्रिका का विमोचन और हस्तशिल्प प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, डीआईओएस सरदार सिंह, पूर्व प्रबंधक आलोक जैन, जेके जैन, प्रबंधक विरेंद्र जैन, अध्यक्ष दीपक जैन व प्रधानाचार्य डॉ. रुचिता ढाका आदि मौजूद रहे। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, शिव तांडव आदि प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने कालेज की 2020-21 की प्रकाशित पत्रिका जागृति का विमोचन किया। अतिथियों ने छात्राओं की कलाकृतियों से आयोजित हस्तशिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सराहना की। कार्यक्रम का संचालन रूमा गर्ग ने किया। संवाद

शामली जैन कन्या इंटर कॉलेज में नवर्निमत विद्यालय भवन के प्रथत तल व प्रत्रिका विमोचन कार्यक्रम म?- फोटो : SHAMLI

शामली जैन कन्या इंटर कॉलेज में नवर्निमत विद्यालय भवन के प्रथत तल व प्रत्रिका विमोचन कार्यक्रम म?- फोटो : SHAMLI