फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students should move forward by strengthening morale: DM

मनोबल मजबूत कर आगे बढ़ें छात्राएं : डीएम

Sat, 21 Nov 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students should move forward by strengthening morale: DM
शामली कलक्ट्रेट में देवी उमरापुर इंटर कॉलेज बनत की छात्राओं से वार्ता करती डीएम। - फोटो : SHAMLI
मनोबल मजबूत कर आगे बढ़ें छात्राएं : डीएम
विज्ञापन

शामली। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत डीएम जसजीत कौर ने देवी उमरापुर इंटर कॉलेज बनत की छात्राओं से संवाद किया। अधिकतर छात्राओं ने बताया कि वे आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं तो कुछ छात्राओं ने पुलिस अधिकारी एवं डाक्टर बनकर माता-पिता का सपना साकार करने की बात कही।
डीएम ने छात्राओं से बात करते हुए जीवन में तरक्की कर आगे बढ़ने के गुर बताए। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले मनोबल मजबूत होना चाहिए। इससे कोई भी कार्य असफल नहीं होता। उन्होंने कहा कि अच्छी नौकरी पाने के लिए एक बार कोचिंग जरूर करनी चाहिए। रोजगार अखबार, मैगजीन एवं करंट अफेयर आदि की पुस्तकें पढ़ते रहना चाहिए। पढ़ाई के साथ सामान्य जानकारी के प्रति जागरूक होना भी बहुत जरूरी होता है। उन्होंने कहा की पढ़ाई की आदत होनी चाहिए और स्कूल में भी पढ़ने वाले एवं अच्छी सोच रखने वालों का समूह होना चाहिए।
विज्ञापन

छात्राओं से कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं अपने अधिकारों के बारे में भी पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। डीएम ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 की जानकारी दी। डीएम ने छात्राओं को अपने आईएएस अधिकारी बनने तक के सफर के बारे में बताया। कहा कि वह 10 या 12 घंटे पढ़ती थीं। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed