{"_id":"669ee812ebad9c33360a1957","slug":"students-shot-dead-body-found-in-car-pistol-found-in-hand-shamli-news-c-26-1-smrt1048-124999-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कार में छात्र का गोली लगा शव मिला, हाथ में मिला तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कार में छात्र का गोली लगा शव मिला, हाथ में मिला तमंचा
Tue, 23 Jul 2024 04:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
कांधला में विलाप करती मृतक की दादी
कांधला (शामली)। कस्बा कांधला में पूर्वी नहर की पटरी किनारे प्लाॅट में खड़ी कार के अंदर कक्षा 12वीं के छात्र पीयूष का गोली लगा शव मिला। कार की खिड़की लॉक थी। उसके हाथ में तमंचा था और फोन दूसरी सीट पर पड़ा था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं मरने से पूर्व छात्र ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर लिखा अब मैं जा रहा हूं, माफ करना यार, अब नहीं करेंगे परेशान, हम तो गलती से मैसेज कर देते थे, सॉरी।
कांधला थानाक्षेत्र के गांव भारसी के मूल निवासी किसान राहुल पंवार काफी समय से नगर के पूर्वी यमुना नहर स्थित कॉलोनी में परिवार समेत रह रहे हैं। उनका इकलौता पुत्र पीयूष उर्फ पोंटी शामली के एक स्कूल का इंटर का छात्र था। दो दिन पहले शनिवार को उसकी कंपार्टमेंट परीक्षा थी। सोमवार की सुबह करीब सात बजे राहुल पंवार ने देखा कि उनकी कार घर से कुछ दूरी पर खड़ी है। उन्होंने कार के पास पहुंचकर देखा तो उनका पुत्र पीयूष उर्फ पोंटी (18) चालक सीट पर था। कई बार आवाज लगाने के बाद पीयूष ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही खिड़की खोली तो राहुल पंवार घर से कार की दूसरी चाबी लेकर पहुंचे।
इसके बाद उन्होंने जैसे ही कार की खिड़की खोली तो उनके होश उड़ गए। पीयूष के सिर में गोली लगने से उसका भेजा उड़ा हुआ था और उसके हाथ में तमंचा था, जबकि उसका फोन दूसरी सीट पर पड़ा था। इस घटना की सूचना मिलते ही राहुल की पत्नी, भाई आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग बागपत के एसीएमओ डॉ. विपिन पंवार व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
सीओ कैराना अमरदीप मौर्य का कहना है प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में छात्र कस शव अंतिम संस्कार कर दिया गया। शाम तक परिजनों ने इस मामले में तहरीर नहीं दी है।