फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students made aware about cyber fraud

पुलिस ने साइबर ठगी के प्रति छात्र छात्राओं को किया जागरूक

Fri, 07 Oct 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Students made aware about cyber fraud
गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव राझड के एस डी पब्लिक स्कूल साईबर क्राईम के बारे में जानकारी लेते छात्र - फोटो : SHAMLI
साइबर ठगी के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन

शामली, कैराना। बढ़ते साइबर ठगी के मामलों को देखते हुए पुलिस ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। झूठे प्रलोभन एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की सहायता लेने की अपील की गई।
इमाम गेट पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल कादयान व कंप्यूटर ऑपरेटर कपिल भड़ाना द्वारा नगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने छात्रों को बताया कि साइबर अपराधियों की ओर से लॉटरी, एनीडेस्क ऐप, टीम व्यूवर, एसएमएस फॉरवर्डिंग ऐप, लोन ऐप, फेक कस्टमर केयर नंबर आदि के माध्यम से लोगों को निशाना बनाया जा रहा हैं। इसके अलावा ऑनलाइन जॉब क्रेडिट व डेबिट कार्ड की डिटेल प्राप्त कर भी साइबर ठग खातों से रुपये उड़ा रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि लोग झूठे प्रलोभन से बचें। इसके बावजूद साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन

- गूगल प्ले स्टोर ऐप डाउनलोड करते समय सत्यता जान लें
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव राझड़ में स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष ने छात्राओं को मिशन शक्ति के विषय में समझाया। सोशल साइट के माध्यम से साइबर क्राइम से बचने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की है। ग्रामीण क्षेत्र में साइबर क्राइम की धोखाधड़ी ज्यादा हो रही है। साइबर क्राइम अपराध करने वाले ग्रामीण क्षेत्र में भोली-भाली जनता को अपना लॉटरी का प्रलोभन देकर निशाना बना रहे हैं। आपको अपने खाते की जानकारी, संबंधी आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें। अपने मोबाइल फोन पर अनजान व्यक्ति से फ्रेंड रिक्वेस्ट न भेजें।

स्कूल प्रधानाचार्य रमेश पंवार ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने की सलाह दी। इस दौरान स्कूल अध्यक्ष रमेश पंवार, प्रबंधक मयंक पंवार , स्कूल प्रधानाचार्य स्कूल सुधीर कुमार ,अंकित, अमृता, अर्चना, अमरपाल, अजय, पंकज, ललतेश, रश्मि, एकता आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed