फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students jump with joy after getting tablet, smartphone

टैबलेट, स्मार्ट फोन पाकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे

Mon, 28 Mar 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students jump with joy after getting tablet, smartphone
शामली हिंदू महिला महाविद्यालय में आयोजित र्स्माट फोन वितरण कार्यक्रम में छात्राएं व शिक्षक। - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना। जिले की शिक्षण संस्थानों में सोमवार को टैबलेट और स्मार्टफोन का विद्यार्थियों को वितरण किया गया। जिन्हेें पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन

सहारनपुर रोड स्थित साईं आईटीआई में द्वितीय वर्ष के 35 छात्रों को टैबलेट वितरण किया गया। पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने विद्यार्थियों से टैबलेट का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विवेक मित्तल, विनीत मलिक, ललित कुमार, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। गांव जसाला में स्थित महामाया पॉलिटैक्निक ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया गया। प्राचार्या नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। दिव्या पैरामेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल थानाभवन में छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया। मौके पर नरेंद्र संगल, आकाश संगल, डॉ. रहमान, डॉ. फरीद, डॉ. वरुण, डॉ. निहारिका शर्मा और संस्थान के प्रशासक अमित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिंदू महिला महाविद्यालय शामली में बीए व बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। प्रबंध समिति के सचिव ब्रजभूषण संगल, प्राचार्या डॉ. मंजू मगन ने स्मार्ट फोन का वितरण किया। गांव बल्ला मजरा स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आईटीआई में विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया गया। दोनों चेयरमैन दिलनवाज खान व पंकज कुमार सैनी, प्रधानाचार्य पीनु कुमार, शाहरुख खान सोहेल खान, फिरोज खान, प्रधान बल्ला मजरा जांबाज खान, मुसव्वर हसन विधायक प्रतिनिधि कैराना, जिजौला प्रधान आदिल राणा व द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 473 टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए गए। मौके पर प्राचार्य प्रो. योगेंद्र पाल सिंह, डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. भूमेश कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश कुमार, डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार विकल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed