{"_id":"61a90f5bf4be8a38bc6eddf7","slug":"students-gave-message-of-vote-and-evm-by-forming-human-chain-shamli-news-mrt5673231131","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर वोट और ईवीएम का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर वोट और ईवीएम का दिया संदेश
विज्ञापन
शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलिज में मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान मानव शृंखला बनाते छ
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय स्काउट शिविर का दूसरा दिन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में आयोजित तीन दिवसीय बालचर (स्काउट) प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन स्काउट के छात्रों ने वोट और ईवीएम की मानव शृंखला बनाकर समाज में मतदान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ झंडा गीत के साथ हुआ। शिविर के प्रशिक्षक मांगा सिंह शर्मा के निर्देशन में स्काउट के छात्रों ने वोट और ईवीएम की मानव श्रंखला बनाकर समाज में मतदान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। इसके साथ व्यायाम, योगासन, प्राणायाम, पायनियरिंग, टैंट पीचिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आनंद प्रसाद ने सभी स्काउट्स प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जीवन की महत्वपूर्ण भूमिकाओं के बारे में में विस्तार से जानकारी दी। इसका आधार विषय देशभक्ति रहा। उन्होंने छात्रों को मतदान के प्रति अपने अभिभावकों और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य मलूक चंद, नीटू कश्यप, सोमदत्त आर्य, मधुबन शर्मा, परितोष शर्मा, योगेंद्र सैनी, अरविंद कुमार, ब्रिजेश सैनी, अशोक कुमार, पवन कुमार, अंकुर कुमार, सुभाष चंद, मोहर सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्काउट शिक्षक प्रीतम सिंह ने किया।
मतदाता जागरूकता रैली निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गांव ताजपुर सिंभालका के प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। सहायक अध्यापिका रेशमा के नेतृत्व में मतदाता पंजीकरण कराने और शत प्रतिशत मतदान करने के लिए रैली निकाली गई। रैली में बच्चों और स्टाफ ने ग्रामीणों से इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित व जागरूक किया। कार्यक्रम में सफल बनाने में ग्राम प्रधान संजीव कुमार, सुनीता शर्मा, सुभाष आदि मौजूद रहे।