फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students gave a message to be health conscious by painting

विद्यार्थियों ने पेटिंग से दिया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश

Fri, 08 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Students gave a message to be health conscious by painting
शामली सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेत - फोटो : SHAMLI
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पेंटिंग के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि हर साल सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक तत्वों का भरपूर सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता उपलब्ध रहे। प्रतिरोधक क्षमता भरपूर होगी तो भविष्य में कोई भी संक्रमण हमारे स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पोष्टिक अनाज व फलों के छिलके से पेंटिंग बनाई और उन अनाजों, फलों से प्राप्त होने वाले पौष्टिक तत्वों के संबंध में जानकारियां उपलब्ध कराई। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश पेंटिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि उदयवीर गिरी ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर भारत संगल, आदित्य कुमार, आरपीएस मलिक, निशा शर्मा, नंदिनी, स्वाति, रवि हुड्डा, अरविंद चौधरी, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

शामली सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेत

शामली सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेत- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed