फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students found missing from Haryana since 36 days

36 दिन से लापता छात्र हरियाणा से बरामद

Tue, 01 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Students found missing from Haryana since 36 days
36 दिन से लापता छात्र हरियाणा से बरामद
विज्ञापन

कांधला (शामली)। पुलिस ने 36 दिन पूर्व लापता हुए छात्र को हरियाणा के पानीपत से सकुशल बरामद कर लिया।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि गांव इस्लामपुर घसौली निवासी देशपाल ने थाना कांधला पर सूचना दी थी कि उसका 15 वर्षीय पुत्र मनीष घर से मायावती इंटर कालेज कांधला में एडमिशन कराने गया था। वह न तो कालेज पहुंचा और न ही घर लौटा। पुलिस ने छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। एसपी ने बताया कि सोमवार को कांधला पुलिस ने लापता मनीष को हरियाणा के जिला पानीपत के कस्बा नीमरी स्थित एक फैक्टरी से सकुशल बरामद कर लिया। छात्र के सकुशल बरामद होने पर परिजनों में खुशी का माहौल बन गया। एसपी के मुताबिक मनीष ने पूछताछ में बताया कि वह इस वर्ष 10वीं परीक्षा में फेल हो गया था। उसका मन पढ़ाई में नहीं था। परिजनों के कहने पर वह 24 जुलाई को घर से कालेज में एडमिशन कराने के लिए आधार कार्ड, बैंक की पासबुक लेकर साइकिल से गया था। परिजनों को बिना बताए वह काम करने के लिए पानीपत चला गया और नीमरी कस्बा में एक फैक्टरी मालिक से मिलकर काम करना शुरू कर दिया था। छात्र को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed