फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students displayed art in science fair

Shamli News: विज्ञान मेलें में छात्रों ने किया कला का प्रदर्शन

Thu, 14 Sep 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 14 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Students displayed art in science fair
कैराना में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी में अपने माडल पेश करते छात्र-स
कैराना (शामली)। लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती मेरठ के सहारनपुर विभाग का विज्ञान मेला -2023 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट जगपाल सिंह रहे। विज्ञान महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शन/प्रदर्शनी, विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान पत्र वाचन, विज्ञान प्रयोग और आचार्य पत्र वाचन प्रतियोगिताएं तीन वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें बाल वर्ग (कक्षा 6 से 8 तक), किशोर वर्ग (कक्षा 9 और 10 के छात्र एवं छात्राओं के लिए ) और तरुण वर्ग (कक्षा 11 और 12 के छात्र एवं छात्राओं के लिए रखा गया। प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा अनेकों विषयों को छूते हुए क्रियाशील मॉडल तैयार किए गए। विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी प्रथम, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर द्वितीय, स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहारनपुर ने तृतीय स्थान किया। किशोर वर्ग में सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज शामली ने प्रथम स्थान, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली द्वितीय स्थान, लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कैराना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली प्रथम, लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कैराना ने द्वितीय, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी मुजफ्फरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी बाल वर्ग में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानसठ रोड मुजफ्फरनगर ने प्रथम, स्टार पेपर मिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहारनपुर ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शन किशोर वर्ग में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर प्रथम स्थान, स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहारनपुर ने द्वितीय स्थान तथा लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कैराना एवं सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी मुजफ्फरनगर में संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानसठ रोड मुजफ्फरनगर प्रथम, स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहारनपुर एवं भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली और स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहारनपुर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. निर्मल जैन, मुकेश कुमार जैन, सुशील कुमार, रामकुमार व कार्यक्रम के संयोजक आनंद प्रसाद प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली तथा विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक डॉ. राजेंद्र कुमार, मोहनलाल आर्य के साथ सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी आचार्य एवं छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed