फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students did path movement

विद्यार्थियों ने किया पथ संचलन, नेताजी सुभाष की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Tue, 09 Aug 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Students did path movement
नेताजी सुभाष की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन स्कूल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव चौक पर पहुंचा और स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया।
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय सैनी ने बताया कि हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान दिया है। इसी कार्यक्रम में स्कूल के लगभग एक सौ विद्यार्थियों ने पथ संचलन किया। पथ संचलन स्कूल से शुरू होकर बुढ़ाना रोड, कोतवाली होते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे। वहां पर स्कूल समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव, उपाध्यक्ष चंचल गोयल, प्रबंधक गुलशन राय, सुमित गुप्ता प्रबंधक सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, समिति के सदस्य डॉ. राजेंद्र गोयल, प्रधानाचार्य संजय सैनी आदि ने महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्चन किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने घोष का वादन किया और तिरंगे हाथ में लेकर भारत माता की जयघोष किया। इस अवसर पर आचार्य संदीप कुमार, आशीष जैन, सुधीर सैनी, शिवकुमार धीमान, सोमदत्त शर्मा, रवींद्र कुमार, प्रवेश शर्मा, सविता गुप्ता, साक्षी शर्मा, सारिका शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थी घोष वादन करते हुए स्कूल में पहुंचे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
थानाभवन। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश अमृत महोत्सव मना रहा है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा को लेकर नगर में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सनातन धर्म पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नगर में जागरूकता रैली निकाली। वहीं, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री इस्तकार अली की अध्यक्षता में नगर में बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राहुल जैन क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सचिन जैन, सलमान अहमद जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, राव यासीन मंडल उपाध्यक्ष जलालाबाद, नदीम अहमद मंडल महामंत्री थाना भवन अल्पसंख्यक मोर्चा व पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed