फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students did not take admission on the first day of graduation

स्नातक में पहले दिन विद्यार्थियों ने नहीं लिया दाखिला

Wed, 07 Sep 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Students did not take admission on the first day of graduation
स्नातक में पहले दिन विद्यार्थियों ने नहीं लिया दाखिला
विज्ञापन

शामली। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर ने स्नातक पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष के लिए सत्र 2022-23 के दाखिले के लिए जारी पहली वरीयता सूची जारी कर दी है। कॉलेजों में नोटिस बोर्ड पर वरीयता सूची चस्पा कर दी गई है। विद्यार्थियों ने कॉलेज पहुंचकर वरीयता सूची की जानकारी ली। पहले दिन किसी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया है।

जिले में पहली बार मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की गाइडलाइन के अनुसार सत्र 2022-23 के लिए डिग्री कालेजों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। शामली के आरके पीजी कॉलेज और वीवी पीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय द्वारा जारी पहली वरीयता सूची मंगलवार को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। वरीयता सूची देखने के लिए कॉलेजों में विद्यार्थी पहुंचे, लेकिन किसी विद्यार्थी ने पहले दिन दाखिला नहीं लिया है। वीवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार और आरके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सत्येंद्रपाल ने बताया कि पहली वरीयता सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। इस सूची में शामिल विद्यार्थी आठ सितंबर तक दाखिले ले सकेंगे। पहले दिन किसी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया है। बुधवार को दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

--------
ये है पहली वरीयता सूची
आरके पीजी कॉलेज शामली
बीएससी कृषि
सामान्य - 68.40
ओबीसी - 64.20
एससी/एसटी - 61.00
ईडब्ल्यूएस - 64.10
---
बीएससी गणित
सामान्य - 77.00
ओबीसी - 73.20
एससी/एसटी - 59.40
ईडब्ल्यूएस - 67.80
----
बीएससी बायो
सामान्य - 72.60
ओबीसी - 68.00
एससी/एसटी - 61.20
ईडब्ल्यूएस - 63.00
--
स्ववित्त पोषित
बीकॉम:
सामान्य - 67.80
ओबीसी - 61.40
एससी/एसटी - 46.40
ईडब्ल्यूएस - 48.20
----
बीएससी कृषि:
सामान्य -61.60
ओबीसी -67.90
एससी/एसटी - 62.90
ईडब्ल्यूएस -55.80
-----------------------
वीवी पीजी कॉलेज:
बीए:
सामान्य - 78.2
ओबीसी - 68.6
एससी/एसटी - 64.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed