{"_id":"5e3718f68ebc3ec6e8580cc5","slug":"students-did-a-lot-of-blast-shamli-news-mrt466926298","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायल पब्ल्कि स्कूल में विदाई समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायल पब्ल्कि स्कूल में विदाई समारोह
विज्ञापन
शामली रायल पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्रो की बिदाई समारोह में चुने गये मिस्टर फेयरवैलव मिस फे?
- फोटो : SHAMLI
छात्र-छात्राओं ने खूब किया धमाल
शामली। शहर के रॉयल पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें जमकर गेम खेले गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के हुए कार्यक्रम में हर्ष शर्मा और अंशिका को मिस्टर और मिस फेयरवेल चुना गया।
रविवार दोपहर में स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने मिलकर की। उन्होंने अपने सीनियर कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भोज दिया। कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने लोकनृत्य और बालीवुड डांस किए। खेलकूद भी हुए, इनमें म्यूजिकल चेयर में उदयवीर और निकिता ने बाजी मारी। रेप वॉक के विनर सागर चौहान और अंशिका चौधरी रहे। दोनों कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने मिलकर अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी धन्यवाद दिया। कक्षा 12 की कई छात्राओं ने अपने स्कूल टाइम के अहम और यादगार पलों के बारे में बताया। बाद में मिस्टर और मिस फेयरवेल का चयन स्कूल स्टाफ के निर्णायक मंडल ने किया। स्कूल प्रधानाध्यापिका निर्मला मलिक ने कक्षा 12 के छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को गिफ्ट दिए तो माहौल भावुक हो गया। कालेज चेयरमैन विजय मलिक और प्रबंधक अमरदीप, गगनदीप आदि रहे। इसमें लवली जैन, सागर चौहान, रिया ,वैष्णवी, उर्वशी, पलकशी, खुशी, विश्वदीप, सुधांशु, गौरव, प्रियम, निरंकुश आदि का सहयोग रहा।

शामली रायल पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्रो की बिदाई समारोह में भाग लेते छात्र छात्राएं व शिक्ष?- फोटो : SHAMLI

शामली रायल पब्लिक स्कूल में बिदाई समारोह कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन