फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student's death due to hand straps

हाथ से छूटा डंडा सिर में लगने से छात्र की मौत

Sun, 17 Dec 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Sun, 17 Dec 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Student's death due to hand straps
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
शामली। गुल्ली डंडा खेल रहे युवक के हाथ से डंडा छूटकर खेल देख रहे छात्र के सिर में जा लगा। गंभीर हालत के चलते छात्र को परिवार के लोग शामली के अस्पताल लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह हादसा शनिवार शाम करीब छह बजे हुआ। जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदीगंज निवासी अजय पंवार का बेटा विक्की (11) कक्षा तीन में पढ़ता था। शनिवार शाम पैंठ कॉलोनी में कुछ युवक गुल्ली डंडा खेल रहे थे। विक्की अपने दोस्तों के साथ खेल देख रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक ने जैसी ही गुल्ली में जोरदार डंडा मारने का प्रयास किया, तो उसके हाथ से डंडा फिसल कर पास खड़े विक्की के सिर में जा लगा। सिर में डंडा लगते ही विक्की अचेत होकर जमीन पर गिर गया। उसके सिर से खून बहने लगा। युवकों ने छात्र को जलालाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और विक्की को लेकर शामली के एक अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शव को परिजन जलालाबाद ले रविवार सुबह उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खां, भाजपा नेता धर्मवीर पाल, बोबी शर्मा, सुनील कुमार, जहीर मलिक, नदीम खां, हुमांयू खां आदि ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दी।


छह माह पूर्व छात्र के चाचा की हुई थी मौत
जलालाबाद। मोहल्ला मोहम्मदीगंज निवासी अजय पंवार के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। शनिवार को हुए हादसे में जहां छात्र विक्की की मौत हो गई, तो छह महीना पूर्व अजय पंवार के भाई कालूराम की करंट लगने से मौत हो गई थी। कालूराम मुंडेट गांव में फर्नीचर बनाने का कार्य करता था। वहां से लौटते समय ट्यूबवेल पर करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई थी। छह महीने के भीतर परिवार के दो सदस्यों की मौत होने की वजह से लोग गमजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed