फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student riding a bike died after hitting a mesh falling from a truck

Shamli News: ट्रक से गिरी जाली में टकराने से बाइक सवार छात्र की मौत, दो घायल

Wed, 11 Sep 2024 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 11 Sep 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Student riding a bike died after hitting a mesh falling from a truck
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव टपराना में ट्रक से गिरे जाली के बंडल में उलझ कर तीन बाइक सवार छात्र सड़क पर गिर गए। जिसमे एक छात्र हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।्र
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव टपराना उपरिगामी पुल से उतरते हुए आरके पीजी कॉलेज के तीन बीएससी के छात्र दीपांशु, हिमांशु पुत्रगण जयवीर निवासी शामली शामला तथा हर्ष पुत्र रविदत्त झिंझाना गांव के लिए जा रहे थे। बताया कि टपराना गांव के पास आगे चल रहे ट्रक से लोहे की जाली के बंडल गिरकर बाइक पर जा टकराए, बाइक असंतुलित होकर बारिश के कारण सड़क पर फिसल गई। सड़क पर गिरने से छात्र 22 वर्षीय हिमांशु का सिर सड़क से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन



सगे भाई हैं घायल और मृतक
झिंझाना। हिमांशु व दीपांशु गांव शामली शामला से बाइक पर आते थे और झिंझाना से हर्ष को साथ लेकर जाते थे, लेकिन शामली से लौटते समय टपराना में हादसा हो गया ओर हादसे ने शामली शामला निवासी जयवीर को झकझोर कर रख दिया। मृतक के पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed