फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student riding a bicycle died after being hit by a bus

Shamli News: बस की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की हुई मौत

Mon, 13 Jan 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Student riding a bicycle died after being hit by a bus
बिजनौर। बिजनौर चांदपुर मार्ग पर बवनपुरा के सामने रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था, जिसकी मौत से परिवार वालों का रो रोक बुरा हाल है।
विज्ञापन

रविवार को गांव पृथ्वीपुर निवासी अक्षय (19) पुत्र जितेंद्र शर्मा बिजनौर में गंज रोड स्थित सब्जी मंडी में काम करने के बाद घर लौट रहा था। साइकिल सवार अक्षय चांदपुर मार्ग पर बवनपुरा के सामने पहुंचा तो रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बताया गया कि अक्षय बीए प्रथम वर्ष का छात्र था, जोकि पढ़ाई के साथ साथ मंडी में पार्ट टाइम मजदूरी करता था। यूं तो हर रोज वह करीब 12 बजे घर के लिए निकलता था मगर रविवार को वह किसी काम की वजह से घर के निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था, उसकी मौत से बहनों और पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल रहा। शहर कोतवाल उदय प्रताप ने बताया कि बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed