फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student dies after being hit by train in Shamli, last rites performed in sad atmosphere

UP: छात्र के शव का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, ट्रेन से कटकर हुई थी मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 24 Feb 2024 07:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Feb 2024 07:43 PM IST
सार

Shamli News : शामली में एक छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शनिवार को गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Student dies after being hit by train in Shamli, last rites performed in sad atmosphere
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर जनता एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर छात्र की मौत हो गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा नया बाजार निवासी प्रिंस की शुक्रवार रात को आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में किरोड़ी अंडरपास के निकट जनता एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। इस सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। 17 वर्षीय प्रिंस कक्षा 11 का छात्र था।

विज्ञापन

वहीं, शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक छात्र दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई अंकुर कक्षा 10 में पढ़ता है। छात्र के पिता शंभू सिंह टैंट की दुकान पर नौकरी करते हैं।

यह भी पढ़ें: कलेजा चीर देगी ये घटना: वंश और यश को दी ऐसी मौत, कांप उठा लोगों का दिल, बच्चों की मां से थे प्रेम संबंध

परिजनों ने बताया कि प्रिंस शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंचा था। रात में उसकी ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली थी। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तरफ से इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: सियासी घमासान के बीच मथुरा में जयंत विधायक दल के साथ करेंगे बैठक, 26 को CM योगी से मुलाकात अहम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed