फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Strong welcome for Kabaddi player Abhijeet on reaching the village

Shamli News: कबड्डी खिलाड़ी अभिजीत का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत

Tue, 07 Mar 2023 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Strong welcome for Kabaddi player Abhijeet on reaching the village
कांधला में गांव मखमूपुर के कबडडी ​खिलाडी अ​भिजीत मलिक का स्वागत करते पूर्व वियायक तेजेन्द्र निर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। ईरान में हुई द्वितीय जूनियर वर्ल्ड कबड्डी चैंपियनशिप में टीम को जिताकर गांव मखमूलपुर लौटे अभिजीत मलिक का जोरदार स्वागत किया गया। गांव में विजय जुलूस निकाला गया।
जूनियर वर्ल्ड कबड्डी चैंपियनशिप में कई देशों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। पहली बार आयोजित हुई चैंपियनशिप में भारत की टीम हिस्सा नहीं ले पाई थी। इस वर्ष भारत के विभिन्न राज्यों से होनहार खिलाड़ियों का चयन कर टीम को कोच संजीव बालियान के साथ ईरान भेजा गया था। जिनमें क्षेत्र के गांव मखमूलपुर निवासी पूर्व प्रधान सुधीर मलिक के पुत्र अभिजीत मलिक का टीम में चयन हुआ था। शनिवार को खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने मेजबान ईरान को 41-33 के अंतर से पराजित किया था।
विज्ञापन

अभिजीत मलिक ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। मंगलवार को अभिजीत के गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। फूलों के साथ लोगों ने गुलाल भी उड़ाया। पूर्व सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली से क्षेत्र के कई गांव से होते हुए कस्बा कांधला से होकर अपने गांव में पहुंचे। अभिजीत को आशीर्वाद देकर उसका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर नवीन मलिक नीरज मलिक सुधीर देवेंद्र मांगेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed