फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   strike news

Shamli News: अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम का विरोध, व्यापारियों का हंगामा, जाम

Tue, 24 Feb 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
strike news
शामली गांधी चौक बाजार में अतिक्रमण के दौरान बाइक सवार के साथ हाथापाई करते दुकानदार । संवाद
शामली। होली के त्योहार के मद्देनजर नगरपालिका की टीम ने सोमवार को गांधी चौक व सब्जी मंडी से दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाया। पालिका टीम ने दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त कर दिया। व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

व्यापारी बाजार में सड़क के बीच धरना देकर बैठ गए और पालिका के ईओ व चेयरमैन के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान वहां से निकलने वाले लोगों के साथ व्यापारियों ने धक्कामुक्की व हाथापाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन

नगरपालिका की टीम ने सोमवार को गांधी चौक व सब्जी मंडी में पहुंचकर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान दुकान के बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया। व्यापारियों व दुकानदारों ने पालिका टीम की कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद पालिका टीम जब्त किए सामान को लेकर लौट गई। इसके बाद व्यापारियों ने पालिका की कार्रवाई के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारी गांधी चौक में धरना देकर बैठ गए और बाजार में जाम लगाकर आवागमन बंद कर दिया। व्यापारियों ने पालिका ईओ विनोद सोलंकी और पालिका चेयरमैन अरविंद संगल के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों के शोषण का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि होली के त्योहार पर पालिका बिना सूचना दिए अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों से पूर्व में कोई वार्ता कर जानकारी नहीं दी गई। पालिका टीम बिना पूर्व जानकारी के उनका सामान ट्रैक्टर-ट्राॅली में डालकर ले गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पालिका ईओ उनके बीच आकर वार्ता नहीं करते, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। जाम के दौरान वहां से निकलने की कोशिश कर रहे राहगीरों को व्यापारियों ने रोकने की कोशिश तो दोनों के बीच नोकझोंक व तीखी झड़पें हुई। यहां तक कि कई राहगीरों के साथ धक्कामुक्की व हाथापाई तक होने पर हंगामा खड़ा हो गया।
इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारियों को समझाकर शांत किया। इस दौरान विवेक बंसल, अंकित जैन, संजय, मोहित व नीरज आदि मौजूद रहे। इसके बाद पालिका में ईओ व व्यापारियों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में तय हुआ कि पालिका अतिक्रमण हटाने से एक घंटा पहले अनाउंसमेंट करेगी। इसके बाद अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद व्यापारियों का धरना समाप्त हुआ।

पालिका ईओ विनोद सोलंकी का कहना है कि पालिका का पहले से ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसकी जानकारी व्यापारियों को पहले से दी हुई है। व्यापारियों द्वारा उत्पीड़न व परेशान करने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed