{"_id":"635589abe8e08371b352c4a9","slug":"stopped-the-construction-of-drain-in-titarwada-shamli-news-mrt610838048","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में घटिया ईंटों के इस्तेमाल का आरोप, कार्य बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में घटिया ईंटों के इस्तेमाल का आरोप, कार्य बंद कराया
विज्ञापन
तितरवाड़ा में नाले का निर्माण रुकवाया
कैराना। ग्राम पंचायत की ओर से बनवाए जा रहे नाले में घटिया ईंटों व रेत का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने नाले का निर्माण कार्य बंद करा दिया। कार्यकर्ताओं ने जांच करने और मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल कराने की मांग की।
गांव तितरवाड़ा में ग्रामीण नूरे के मकान से इदरीश के मकान तक करीब 300 मीटर लंबे नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रविवार को भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तथा निर्माण करा रहे ठेकेदार पर नाले में घटिया ईंटों व रेत के मसाले का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने नाले के निर्माण कार्य को बंद करा दिया। भाकियू (तोमर) के ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान ने बताया कि नाले में मानक के अनुरूप सही सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारी मौके पर आकर जांच नहीं करते और मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं करते तब तक निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।