फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stolen Power lighted at home

चोरी की बिजली से रोशन मिले घर

Tue, 17 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Tue, 17 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Stolen Power lighted at home
लाइट - फोटो : अमर उजाला
थानाभवन। विद्युत निगम की टीम ने बकाया बिल भुगतान न देने पर अस्थायी रूप से काटे गए कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के यहां छापामारी की। कनेक्शन काटे जाने के बावजूद इन लोगों के यहां अवैध रूप से        बिजली जलती मिली। ऐसे 20 बकायादारों के खिलाफ अवर अभियंता ने थानाभवन थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता खंड तृतीय के आदेश पर विद्युत निगम की टीम ने थानाभवन क्षेत्र के जलालाबाद कस्बे में पूर्व में बकायादार चल रहे उपभोक्ताओं के यहां छापामारी की। इनके कनेक्शन बकाया बिल जमा न होने पर अस्थायी रूप से काट          दिए गए थे। 
विज्ञापन


इनमें से 20 उपभोक्ता ऐसे मिले, जिनके यहां कनेक्शन कटने के बावजूद अवैध रूप से कटिया आदि डालकर विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। अवर अभियंता
आलोक कुमार ने अवैध रूप से बिजली जलाने वाले उपभोक्ताओं रईस, अकरम, भान सिंह, पप्पू, अफजाल, दिलशाद, इसरार, निसार, अब्दुल रहीम, फजल खान, अल्ताफ, महबूब निवासीगण जलालाबाद के खिलाफ थानाभवन थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। छापामारी के दौरान विद्युत निगम के एसडीओ नरेश चंद, ब्रह्मजीत, अब्दुल मलिक, संजय कुमार          आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed