फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Steps taken to improve the health of children

बच्चों की सेहत सुधारने के लिए उठाए कदम

Thu, 17 Jun 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Steps taken to improve the health of children
बच्चों की सेहत सुधारने के लिए उठाए कदम
विज्ञापन

शामली। बच्चों को सेहत सुधारने के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 985 आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन सप्ताह बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। बच्चों का वजन सप्ताह 24 जून तक आयोजित किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार ने नौनिहालों के पोषण पर विशेष ध्यान दिया है, इसलिए वजन सप्ताह के द्वारा कुपोषण की सबसे गंभीर श्रेणी के बच्चों एवं कम वजन के बच्चों को चिह्नित कर उपचार, परामर्श और उचित निर्देशन एवं मां के द्वारा उचित देखभाल से स्वस्थ बनाना और पोषित करना है। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 985 आंगनवाड़ी केंद्र हैं, सभी केंद्रों पर वजन सप्ताह 17-24 जून तक मनाया जाएगा। कोविड गतिविधियों में आंगनबाड़ियों की व्यस्तता होने के कारण उनकी कार्य योजना में समन्वय स्थापित कर यह सप्ताह अलग-अलग दिन जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वजन सप्ताह मनाया जाएगा।
विज्ञापन

एक जुलाई से दो अक्तूबर के मध्य जनपद में संभव पोषण संवर्धन की ओर एक कदम नाम से यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान वजन सप्ताह में चिह्नित किए गए गंभीर, कम वजन बच्चों के लिए सघन सामुदायिक गतिविधियां जैसे सप्ताहिक गृह भ्रमण स्वास्थ्य जांच, चिकित्सीय उपचार और कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र जिला चिकित्सालय मुजफ्फरपुर में भेजकर इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें इस श्रेणी से बाहर लाने के लिए अभिभावकों को इसके महत्व के विषय व पोषक आहार देने के लिए आंगनबाड़ियों के माध्यम से उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed