फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stepmother and father killed daughter out of suspicion.

Shamli News: साैतेली मां और पिता ने शक में बेटी को मार डाला

Fri, 24 Jul 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Stepmother and father killed daughter out of suspicion.
कांधला में हिना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार ंदंपती। स्रोत पुलिस विभाग
शामली। कांधला के मोहल्ला इलियास नगर में 23 दिन पहले की गई हिना की हत्या उसकी साैतेली मां और पिता ने ही की थी। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को हत्याकांड का खुलासा किया है।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह के अनुसार साैतेली मां हिना (18) के चाल चलन पर शक करती थी। इसी में दंपती ने बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को पंखे से लटका दिया और हत्या का आरोप पड़ोसी समेत दो युवकों पर लगाया था। कांधला के मोहल्ला इलियास नगर में एक जुलाई को हिना का शव घर के कमरे में छत के पंखे से लटका मिला था।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतका के पिता अहसान ने बताया था कि पड़ोस में रहने वाले युवक व उसके साथी ने घर में घुसकर उसकी बेटी की हत्या की और शव को पंखे से लटकाकर मौके से भाग गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बृहस्पतिवार को हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि कांधला पुलिस ने हिना की हत्या के आरोप में उसके पिता अहसान और सौतेली मां गुफराना को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध थाने पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

n गुफराना ने हिना के पैर पकड़े अहसान ने गला दबाकर मार डाला : एसपी के मुताबिक आरोपी अहसान ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी पहली पत्नी गुलशाना की वर्ष 2020 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसने वर्ष 2021 में गुफराना के साथ दूसरा निकाह किया।

कांधला में हिना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार ंदंपती। स्रोत पुलिस विभाग

कांधला में हिना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार ंदंपती। स्रोत पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed