फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stem rot disease spreading in mustard crop, prevention necessary

Shamli News: सरसों की फसल में फैल रहा तना गलन रोग, बचाव जरूरी

Mon, 02 Dec 2024 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Stem rot disease spreading in mustard crop, prevention necessary
शामली। वर्तमान में सरसों की फसल में तना गलन रोग लग रहा है, जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर रोज कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के पास 10 से 12 किसान शिकायत दर्ज करा बचाव के टिप्स ले रहे हैं। शामली जिले में 22 हजार हेक्टेयर में सरसों की खेती की जाती है। किसान कम अवधि वाली सरसों की खेती करना अधिक पसंद करते हैं। शामली के कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी के अनुसार फसल में सबसे अधिक गलन सड़क रोग के पैदा होने की शिकायतें मिल रही है। हर रोज केंद्र पर 10 से लेकर 12 शिकायतें किसान दर्ज करा रहे हैं, जिन्हें बचाव के टिप्स दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ज्यादा पानी लगाने से तथा पानी का ठहराव ज्यादा समय तक होने से मिट्टी में पैदा होने वाली फफूंद रोगों के फैलने से तना गलन की बीमारी को पैदा करता है। इसलिए खेत में पानी जमा होने ना दें। nतना गलन रोग का ऐसे करें प्रबंधन : डा. संदीप चौधरी के अनुसार सरसों के पौधे में तना गलन रोग ना लगे, इसके लिए सबसे पहले खेत में पानी जमा होने ना दें और जब नमी खत्म हो, तभी हल्की सिंचाई करें। साथ ही, तना गलन की समस्या से निजात पाने के लिए बुवाई के 45 से 50 दिन बाद कार्बेन्डाजिम का 0.1% (1 ग्राम प्रति लीटर) की दर से पहला छिड़काव करें। तना गलन की रोकथाम के लिए दो बार छिड़काव जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed