फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Statue of martyr Manish Malik unveiled

शहीद मनीष मलिक की प्रतिमा का अनावरण

Fri, 12 Aug 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Statue of martyr Manish Malik unveiled
फोटो
विज्ञापन

शामली। कांगो देश में लावा की चपेट में आने से शहीद हुए गांव भाज्जू निवासी शहीद फौजी मनीष मलिक की प्रतिमा का शुक्रवार को अनावरण किया गया। मूर्ति अनावरण में खाप चौधरियों सहित डीएम व एसपी ने शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। 5 राजपूताना बटालियन से पहुंचे कमांडेंट ने भी परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

12 अगस्त 2015 को बाबरी क्षेत्र के गांव भाज्जू खेड़ी पटटी निवासी महिपाल सिंह के पुत्र मनीष मलिक कांगो में लावा की चपेट में आने से शहीद हो गए थे। शुक्रवार को गांव में ही शहीद मनीष मलिक की मूर्ति का अनावरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक, एडीएम संतोष कुमार सिंह ने मूर्ति का अनावरण किया। इससे पूर्व सुबह हवन पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास क्षेत्रों से पहुंचे गणमान्य लोगों ने आहुति देकर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान किए जाने की प्रार्थना की। इस अवसर पर बाबा श्याम सिंह, बाबा रविंद्र, बाबा शोकेंद्र, बाबा सतेंद्र, बाबा महिपाल, सतबीर मूंछ, रणधावा मलिक, वीर सिंह मलिक, सवित मलिक, भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed