फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Started feeling hot, temperature increased

Shamli News: होने लगा गर्मी का अहसास, तामपान बढ़ा

Tue, 18 Feb 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Started feeling hot, temperature increased
शामली। जिले में सुबह से धूप निकलने से मौसम गर्म बना रहा। इसके चलते अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। दोपहर बाद हवा चलने से मौसम में ठंड बन गई।
विज्ञापन

मौसम में रोजाना बदलाव होने से तापमान में भी परिवर्तन हो रहा है। रात में मौसम ठंडा हो रहा है जबकि दिन में गर्म हो रहा है। रात में हल्का कोहरा छाया रहने और हवा चलने से मौसम ठंडा बना रहा। सोमवार सुबह सात बजे से धूप निकली। दिनभर धूप निकलने से मौसम में गर्माहट रही। धूप में लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर बाद ठंडी हवा चली, लेकिन धूप के आगे ठंड का ज्यादा असर नहीं हुआ। शाम के समय ठंडी हवा चलने से मौसम में ठंड बननी शुरू हो गई।
विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए लोग ऊनी व गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन 19 फरवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed