फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Start government procurement of paddy from today'

‘आज से शुरू कर दें धान की सरकारी खरीद’

Mon, 28 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
'Start government procurement of paddy from today'
‘आज से शुरू कर दें धान की सरकारी खरीद’
विज्ञापन

शामली। फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) ने प्रदेश सरकार को मंगलवार से ही धान की सरकारी खरीद करने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने सहारनपुर और शामली जनपद के जिलाधिकारियों को फोन कर निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में आज से ही धान की खरीद शुरू करा दें। मंत्री ने बताया कि एफसीआई से अनुमति मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने भी जनपदों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
रविवार को हरियाणा के करनाल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के किसानों के धान की खरीद रोक दी थी। इसके चलते बड़ी संख्या में किसान धान से भरे वाहन लेकर लौटने को मजबूर हो गए थे। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान ने बताया कि उन्होंने अमर उजाला में समाचार पढ़ने के बाद हरियाणा के कृषि मंत्री जेेपी दलाल से फोन पर बात की। उनसे कहा कि यूपी के किसानों का बासमती धान न रोका जाए। मोटा धान को जिले के सरकारी खरीद केंद्रों में भी खरीद लिया जाएगा। हरियाणा के कृषि मंत्री ने आश्वस्त किया है कि यूपी के किसानों के बासमती धान की खरीद नहीं रोकी जाएगी।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि धान की खरीद भारत सरकार कराती है। उन्होंने इस संबंध में एफसीआई में बात की। एफसीआई ने राज्य सरकार को पत्र जारी कर दिया है कि धान खरीद के लिए एक अक्तूबर का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश सरकार 29 सितंबर से ही धान की सरकारी खरीद शुरू करा सकती है। डा. संजीव बालियान ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में सहारनपुर डीएम अखिलेश कुमार सिंह एवं शामली डीएम जसजीत कौर से भी फोन पर बात कर निर्देश दिए हैं। दोनों जिलों के डीएम ने बताया है कि वे अपने यहां 29 अक्तूबर को धान की सरकारी खरीद शुरू करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज दोपहर से खरीद शुरू होने की संभावना
किसानों की आवश्यकता को देखते हुए जिले में धान की खरीद जल्द शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद में बनाए गए खरीद केंद्रों पर मंगलवार दोपहर से धान की खरीद शुरू हो सकती है। - जसजीत कौर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed