फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Staff no artisans, how will restaurants open

स्टाफ ना कारीगर, कैसे खुलेंगे रेस्टोरेंट

Sun, 07 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Staff no artisans, how will restaurants open
शामली रेस्टोरेंट्स पर सैनिटाइजर करता युवक। - फोटो : SHAMLI
शामली। अनलॉक-1 में शासन ने सोमवार से रेस्टोरेंट और होटल खोलने की अनुमति दी है। शहर में अधिकतर होटल रेस्टोरेंट पर उत्तराखंड और नेपाल का स्टाफ काम करता है। लॉकडाउन में स्टाफ घर चला गया, जो अभी लौटकर आना नहीं चाहता। इसके चलते शहर के कई रेस्टोरेंट सोमवार को नहीं खुल पाएंगे हालांकि कुछ रेस्टोरेंट पर स्टाफ मौजूद होने के कारण वहां तैयारियां की गई है। उन्हें बस प्रशासन की गाइड लाइन का इंतजार है। इसे लेकर शहर के रेस्टोरेंट संचालकों से बात की गई। पेश है रिपोर्ट
विज्ञापन

शहर के हनुमान चौक स्थित लिन प्वाइंट के संचालक नीरज गर्ग ने बताया कि उनके यहां देहरादून का स्टाफ है। लॉकडाउन में वह अपने घर चला गया। अभी कोरोना संक्रमण को लेकर उत्तराखंड के हालात भी ठीक न होने के कारण स्टाफ ने आने से मना कर दिया। स्टाफ का कहना है कि जब हालात सामान्य होंगे तब वे आएंगे। अभी उनके रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी की सुविधा चल रही है। प्रशासन की गाइड लाइन आने के बाद वह रेस्टोरेंट खोलने के बारे में निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

कैराना रोड स्थित गोविंदम रेस्टोरेंट के संचालक अरुण सिंह ने बताया कि उनके यहां स्टाफ नेपाल का है। लॉकडाउन में वह अपने घर चला गया था। शासन-प्रशासन की रेस्टोरेंट खोलने संबंधी शर्ते ऐसी है कि उसमें लागत और खर्चा निकलना मुश्किल है। जब कोरोना को लेकर हालात सामान्य होंगे तभी रेस्टोरेंट को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना रोड पर स्थित ब्रेक प्वाइंट के संचालक सुखचैन वालिया ने बताया कि लॉकडाउन में उनके यहां होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है। उनका पूरा स्टाफ यहीं पर मौजूद है। इसलिए उन्होंने सोमवार से रेस्टोरेंट खोलने की पूरी तैयारी कर ली है। रेस्टोरेंट को सैनिटाइज कराया गया है। हाथ साफ करने के लिए पैर से चलनी वाली सैनिटाइज मशीन लगा दी गई है। जो व्यक्ति बिना फेस मास्क के आएगा, उसे निशुल्क मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार रेस्टोरेंट का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed