फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Spying game going on under the guise of clothes hawkers, public facilities centers and private jobs

Shamli News: कपड़े की फेरी, जन सुविधा केंद्र और प्राइवेट नौकरी की आड़ में चल रहा जासूसी का खेल

Sat, 17 May 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Spying game going on under the guise of clothes hawkers, public facilities centers and private jobs
शामली। पाकिस्तान से जासूसी करने के शक में पकड़े गए कैराना के नोमान इलाही से पूछताछ और पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि कैराना के 14 युवाओं के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और देहरादून के कई एजेंट पकड़े गए नोमान और पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट इकबाल उर्फ काना के संपर्क में हैं। जांच में पता चला है कि कपड़े की फेरी, जन सुविधा केंद्र और प्राइवेट नौकरी की आड़ में सूचनाएं पाकिस्तान भेजी जा रहीं हैं।
विज्ञापन


पानीपत की सीआईए यानी क्राइम इन्वेस्टीगेशन एजेंसी प्रथम के सूत्रों के अनुसार, आरोपी नोमान इलाही के संपर्क में विभिन्न स्थानों के युवा हैं। पूछताछ में सामने आया है कि नोमान के खाते में करीब आठ हजार रुपये की ट्रांजेक्शन दिल्ली के रहने वाले किसी युवक ने की थी। माना जा रहा है कि उक्त युवक भी नोमान के साथ जुड़कर पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा है।
विज्ञापन


नोमान के संपर्क में रहने वाले उक्त युवा कपड़े की फेरी, जन सुविधा केंद्र और प्राइवेट नौकरी करते हैं। सभी पर शिकंजा कसने के लिए पानीपत पुलिस संबंधित पुलिस से भी सहयोग लेगी। इसके अलावा पता चला है कि सिर्फ आठवीं पास नोमान व्हाट्सएप ही नहीं इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी प्रयोग कर रहा था। हालांकि, अन्य प्लेटफार्म पर अभी तक की जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए प्रथम प्रभारी संदीप चहल का कहना है कि पूछताछ में नोमान ने कैराना के अलावा देहरादून, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के एजेंटों का भी खुलासा किया है। सभी से पूछताछ की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

- आईएसआई एजेंट इकबाल काना का फोटो पुलिस के पास नहीं

आईएसआई एजेंट इकबाल देश के युवाओं को अपने साथ जोड़ रहा है। सेना से लेकर देश की विभिन्न गोपनीय जानकारियां मंगवाई जा रहीं हैं, मगर हैरत की बात है कि शामली या फिर पानीपत पुलिस के पास इकबाल का फोटो ही नहीं है। हालांकि, पुलिस फोटो जल्द मंगवाने की बात कह रही है। बिना फोटो के किस आधार पर इकबाल को पकड़ा जा सकता है खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, पाकिस्तान में जाकर एजेंटों को पकड़ना संभव नहीं है। सेवानिवृत्त आईपीएस वीके शेखर ने बताया कि पाकिस्तान पुलिस और सरकार के सहयोग के बिना आईएसआई एजेंटों का पकड़ना मुश्किल है।




- हमीदा के अलावा एक अन्य महिला को साथ रख रहा इकबाल

आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि आईएसआई एजेंट इकबाल एजेंट हमीदा के अलावा मुस्लिम ही किसी अन्य महिला को भी साथ रख रहा है। वह भी देश के विभिन्न स्थानों पर युवाओं को झांसे में लेकर अपने साथ जोड़ रही है। हालांकि, पुलिस महिला के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। माना जा रहा है कि इकबाल युवाओं के साथ-साथ भारत की महिलाओं को अपने साथ जोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed