फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sports vacancies will be filled with quota

खेल कोटे से भरी जाएंगी रिक्तियां

Sat, 05 Aug 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 05 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sports vacancies will be filled with quota
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। खेल, युवा कल्याण एवं कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि तहसील स्तर पर मिनी स्टेडियम और मंडल स्तर पर एस्ट्रो टर्फ की सुविधा खिलाड़ियों को दिलाई जाएगी। केंद्र और प्रदेश सरकार ने खेल क्षेत्र में प्रतिभाओं को    निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में सरकारी विभागों में खेल कोटे से भर्तियां की जाएंगी। 11 विभागों में बातचीत हो चुकी है,   जहां दो प्रतिशत आरक्षण दिलाकर भर्तियां होंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को शामली में करनाल रोड स्थित बीएसएस स्कूल में भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर एवं खेल मंत्री चेतन   चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श पर चलकर देश बदल रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार का उद्देश्य हर गरीब, मजदूर और अंत्योदय तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं। गन्ना किसानों को 22 हजार करोड़ रुपये भुगतान हुआ, पहले से ज्यादा गेहूं की खरीद की गई। 2018 तक हर गांव और मजरे में बिजली आपूर्ति होगी। कौशल विकास के तहत पांच साल में दस लाख बेरोजगारों को रोजगार दिलाए जाएंगे।  

वहीं, उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले को छह से 20 हजार रुपये तक पेंशन दिलाई जाएगी। साथ ही प्रत्येक तहसील स्तर पर मिनी स्टेडियम, मंडल स्तर पर एस्ट्रो टर्फ बनवाए जा रहे हैं, जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिलेगा।

उनका उद्देश्य है कि दस साल में ऐसी स्थिति पैदा की जाए   कि ओलंपिक में कम से कम पांच गोल्ड मेडल उत्तर प्रदेश के   खिलाड़ी जीतकर लाएं। इसके लिए प्रदेश के स्पोर्ट्स हॉस्टल में    सुविधा बढ़ाई जा रही हैं तथा खिलाड़ियों   को विशेष प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।  

पूर्व की प्रदेश सरकार सेफई के स्टेडियम में कई सौ करोड़ रुपये खर्च कर रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्रदेश के हर जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए परियोजनाओं पर पैसा खर्च होगा।  

इससे पूर्व मेरठ से आए पूर्व विधायक रविंद्र भडाना, कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक अरुण वशिष्ठ, सह संयोजक श्रीमोहन तायल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार ने भी विचार व्यक्त किए।

संचालन डॉ. मनोज शर्मा ने किया। इस दौरान पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, रामजीलाल कश्यप, सूर्यवीर सिंह, विशेष सरोहा, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, डॉ. विपिन कौशिक, डॉ. मनोज चौधरी, अरुण बंसल, यशपाल पंवार, हरवीर मलिक, पुनीत द्विवेदी, राजन बत्रा, पूनम राणा, सतेंद्र धीरयान, रवि गोयल, अमित विश्वकर्मा, रवि कश्यप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान जनसंघ और आरएसएस से जुड़े वरिष्ठ एवं वृद्ध कार्यकर्ता घनश्यामदास बिडला, लक्ष्मीनारायण गर्ग, निरंजन स्वरूप अग्रवाल, ईश्वर दयाल कंसल, डॉ. रामकुमार शर्मा, जयप्रकाश गर्ग, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, राजेंद्र जी पेंट वाले, सतीश तायल, बुद्ध सिंह, पदम सिंह और रामप्रकाश गोयल को शॉल और शील्ड देकर तथा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।


मंत्री को दिया ज्ञापन
भाजपा जिला कार्यकारिणी तथा नगर पालिका की तरफ से खेल मंत्री चेतन चौहान को ज्ञापन देकर शामली में स्टेडियम बनवाने, पूर्व में बने ऊधम सिंह स्टेडियम की स्थिति में सुधार कराने सहित कई मांग की गई।  उधर, चेतन चौहान का शुक्रवार   सुबह करनाल रोड स्थित आरके पीजी कॉलेज में शामली राइफल क्लब की तरफ से स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ. सतेंद्र वर्मा, उमेश चौधरी, मुकेश चौधरी, प्रसन्न चौधरी, तपन मलिक, देशपाल राणा, इंद्रपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed