फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sports news

Shamli News: 11 हजार रुपये की कुश्ती ने बढ़ाया रोमांच, मंजीत ने बाजी मारी

Thu, 09 Oct 2025 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
sports news
झिंझाना। गांव गढ़ी हसनपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे पारंपरिक मेले में आयोजित दंगल में सबसे बड़ी 11 हजार रुपये के इनाम वाली कुश्ती में कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें मंजीत ने शानदार प्रदर्शन करते यह कुश्ती जीत ली।
विज्ञापन

बुधवार को तीसरे दिन दंगल में पहलवानों के बीच हुई कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सबसे बड़ी कुश्ती 11 हजार रुपये की हुई। यह कुश्ती हरियाणा के जिला जींद के सांपला निवासी दीपांशु और करनाल जिले के जलमाना निवासी मंजीत के बीच हुई। रोमांचकारी मुकाबले में मंजीत ने यह कुश्ती जीत ली। 1100 रुपये की कुश्ती में काली (मुंडेट) और एक हजार रुपये की कुश्ती में समीर (बापौली) ने जीत हासिल की, जबकि निखिल (गढ़ी हसनपुर), ऋतिक (बापौली), अशिक (दथेड़ा) और आजाद (रुड़की) की कुश्तियां बराबरी पर रहीं। दंगल में लगभग 30 कुश्ती हुई, जिनमें पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। दंगल की शुरुआत मेला समिति के अध्यक्ष सचिन चौधरी और संरक्षक सिद्धार्थ भारद्वाज ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed