{"_id":"68c9b3154b5bee95e00e3310","slug":"sports-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-149749-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डिंपी सैनी ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डिंपी सैनी ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी। प्रयागराज में आयोजित यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन की 60वीं यूपी स्टेट ओपन जूनियर और अंडर 23 वर्ष एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हसनपुर लुहारी निवासी डिंपी सैनी ने 18 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और अपने गांव का नाम रोशन किया।
डिंपी सैनी, सुशील सैनी की पुत्री, फिलहाल दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में कक्षा ग्यारह की छात्रा हैं और कोच दीपक कुमार के सानिध्य में डिस्क्स थ्रो की कोचिंग ले रही हैं। प्रतियोगिता 14 से 16 सितंबर तक आयोजित हुई, जिसमें डिंपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
परिवार और गांव में डिंपी की इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। उनके पिता सुशील सैनी ने बताया कि इससे पहले डिंपी ने पिछले वर्ष दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुई 35वीं नार्थ जोन जूनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जूनियर शॉटपुट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
इसके अलावा डिंपी ने पिछले साल लखनऊ में हुई 58वीं यूपी स्टेट वार्षिक जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप अंडर 16 शॉटपुट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया था।
एक साल पहले इसी प्रतियोगिता में उन्होंने रजत और स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव का मान बढ़ाया। परिवार ने बताया कि डिंपी का सपना देश के लिए ओलंपिक पदक जीतने का है और इसके लिए वह फिलहाल डिस्क्स थ्रो की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अर्पण पब्लिक स्कूल से की और यहीं से शॉटपुट और डिस्क्स थ्रो में प्रशिक्षण शुरू किया।