फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sports news

Shamli News: पहलवान नसीम ने रोहित को हराया

Wed, 17 Sep 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
sports news
थानाभवन दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान । संवाद
थानाभवन (शामली)। मेला गुघाल में आयोजित पारंपरिक दंगल में मंगलवार को पहलवानों ने दांव-पेच और ताकत का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कैराना के नसीम पहलवान ने हरियाणा के झज्जर के रोहित को चित किया।
विज्ञापन

दंगल का पहला बड़ा मुकाबला पहलवान योगेश झज्जर और पहलवान शाकिर भैसानी के बीच हुआ। यह कड़ी टक्कर के बाद बराबरी पर छूटा। इसके बाद हुए 1500 रुपये के मुकाबले में पहलवान अनुज (योगेश अखाड़ा) ने पहलवान अजहर (लुहारी) को चित कर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इसी क्रम में पहलवान जाकिर (जलालाबाद) और पहलवान हिमांशु (योगेश अखाड़ा हरियाणा झज्जरा) की 2100 रुपये की कुश्ती भी बराबरी पर रही। पहलवान नसीम (कैराना) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहलवान रोहित (योगेश अखाड़ा) को 2100 रुपये की कुश्ती में शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य 2100 रुपये की कुश्ती में पहलवान अभिषेक (योगेश अखाड़ा हरियाणा के झज्जर) और पहलवान जावेद (गंगोह) के बीच जबरदस्त कुश्ती देखने को मिली, जो बराबरी पर समाप्त हुई। दंगल का खास आकर्षण रहा पहलवान बिलाल (गंगेरू) और पहलवान मंजीत (हरियाणा, झज्जर) का मुकाबला, 3100 रुपये इनाम राशि के साथ हुआ।
इसमें दोनों पहलवानों ने जोरदार दावपेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसमें दोनों पहलवान बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed