फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Speed up development project work: CDO

धन मिलते ही विकास परियोजना के काम में तेजी लाएं

Thu, 08 Jul 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Speed up development project work: CDO
शामली। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बैठक में कहा कि धन अभाव के कारण जिले में 50 लाख रुपये से अधिक की विकास परियोजना के पूर्ण होने में समय लग रहा है। धन आवंटित हो जाता है, तो परियोजना को त्वरित गति से पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए सीडीओ को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 125 के लक्ष्य के सापेक्ष 100 शादियां कराई जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत आठ सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। सीडीओ ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में लंबित आवेदन पत्रों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि विभाग के तहत खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। विकास कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति लाते हुए कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। योजनाओं में प्रगति लाई जाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने पशु चिकित्सा विभाग में गोशालाओं में गोवंशों के, स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं जन सहभागिता के तहत दिए गए पशुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत ने पशुओं में टीकाकरण की जानकारी दी। जननी सुरक्षा योजना में शत प्रतिशत भुगतान की जानकारी ली। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर जिले में कोविड-19 के केस घटे है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। समीक्षा बैठक के सीडीओ आइजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। आईजीएस पोर्टल पर प्रकरणों को डिफाल्टर में ना जाने दे उनका समय से निस्तारण करें।

बैठक में जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, डीसी एनआरएलएम शैलेन व्यास, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय, शिव कुमार केसरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed