फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Speed up action against top-10 criminals

टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी लाएं

Tue, 29 Jun 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Speed up action against top-10 criminals
टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी लाएं
विज्ञापन

शामली/कांधला। एसपी सुकीर्ति माधव ने सोमवार को कांधला थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। गार्ड सलामी के बाद एसपी ने कोविड हेल्प डेस्क पर कोविड-19 सामग्री को चेक किया। महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की शिकायत के रखरखाव के रजिस्टर से कंप्यूटर सिस्टम में रखी जाने वाली सूचनाओं का मिलान किया गया। प्रभारी निरीक्षक से थाने के टॉप-10 अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी लेकर उनके विरुद्ध कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसपी ने हैंडलिंग के लिए एके-47 को खुलवाकर और फिर बंधवाया। एसपी की इस परीक्षा में थाने का आरक्षी सफल रहा। उन्होंने ग्राम चौकीदारों से जानकारी ली। गांव खंद्रावली के चौकीदार को अच्छे कार्यों व आपराधिक सूचनाओं को थाने पहुंचाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग के लिए एसपी ने एक हजार का नगद पुरस्कार दिया। थाना परिसर में वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। मैस, आवासीय व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली पानी की व्यवस्था सही मिलने पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed