फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Speed ??of trains will increase up to 100-120 kmph

दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर 100-120 किमी प्रति घंटे तक बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

Thu, 18 Aug 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Speed ??of trains will increase up to 100-120 kmph
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेनों की स्पीड 100 -120 किमी प्रति घंटे तक बढ़ेगी। बृहस्पतिवार को शामली व हिंड स्टेशन के बीच सात घंटे का ब्लॉक लेकर इंजीनियरिंग विभाग ने मशीन चलाकर रेलवे ट्रैक का सुधार कार्य किया। रेलवे के ब्लॉक लिए जाने से दिल्ली- शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर कई ट्रेन स्थगित रही। जिसकी वजह से सवारियां परेशान रही।
तीन दिन पूर्व उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल के दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक का विंडो निरीक्षण किया था। जिसके बाद दिल्ली मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ने दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर मशीन भेजकर ट्रैक सुधार का कार्य शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ने शामली से लेकर हिंड रेलवे स्टेशन तक सुबह 9:40 बजे से लेकर शाम 4:40 बजे तक मेगा ब्लॉक स्वीकृत कराकर शामली स्टेशन से लेकर हिंड स्टेशन तक रेलवे ट्रैक का मशीन से सुधार का कार्य किया। दिल्ली मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के मुताबिक 23 अगस्त तक दिल्ली से लेकर सहारनपुर तक मेगा ब्लॉक लेकर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेगा ब्लॉक के दौरान रेलवे मार्ग की जद में रेलवे फाटक बंद करके कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट..........
हरिद्वार- दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का रूट बदला
शामली। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन कांधला तक आई। शामली से सहारनपुर तक लाल पैसेंजर ट्रेन का संचालन स्थगित रहा। तीन बजे के बाद कांधला से वापस दिल्ली के लिए भेजा गया। सुबह 9:10 बजे दूसरी दिल्ली से शामली तक संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन बड़ौत तक संचालित किया गया। यह पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से चलकर शामली 11:50 बजे आती है। दोपहर 2:20 बजे बड़ौत से ही इस ट्रेन को दिल्ली के लिए संचालित किया गया। तीसरी ट्रेन हरिद्वार से सहारनपुर और शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का रूट बदलकर हरिद्वार से टपरी-मुजफ्फरनगर-मेरठ होकर दिल्ली के लिए संचालित किया। हरिद्वार से लेकर शामली होकर दिल्ली जाने का मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन स्थगित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed